नवादा: खेत में रखे धान के पुंज में लगी आग, किसान की महीनों की मेहनत पलभर में खाक

By : News11 Bharat
नवादा: खेत में रखे धान के पुंज में लगी आग, किसान की महीनों की मेहनत पलभर में खाक

रंजन सिन्हा/न्यूज़11 भारत
नवादा/डेस्क:
नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के जोगाचक गांव में किसान के खेत में रखे धान के पुंज में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, किसान ने कटाई के बाद धान को खेत में ही बड़े-बड़े पुंजों में रखा था. 

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग तुरंत खेत की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने की कोशिश की. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अधिकांश धान जलकर राख हो चुका था. इस आगजनी में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

खेत मालिक का कहना है कि यह आग किसी ने जानबूझकर लगाई होगी, क्योंकि खेत में धान पूरी तरह व्यवस्थित था, और कोई ऐसी चीज़ नहीं थी जिससे आग लग सके. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी. पीड़ित किसान ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दे दी है. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.