हथियारों के जखीरे के साथ 25 हजार का इनामी कुख्यात दीपक गिरफ्तार, एसटीएफ और सहरसा पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी

By : Vaibhaw Vikram
हथियारों के जखीरे के साथ 25 हजार का इनामी कुख्यात दीपक गिरफ्तार, एसटीएफ और सहरसा पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी

इंद्रदेव/न्यूज11 भारत

सहरसा/डेस्क: बिहार के सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ और सहरसा पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था.गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलुआहा बैजनाथपट्टी (वार्ड संख्या-03) निवासी स्व. अनोज यादव का पुत्र दीपक यादव सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार, सराही टोला स्थित एक किराए के कमरे में ठहरा हुआ है.

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने सुनियोजित तरीके से ठिकाने की घेराबंदी कर छापेमारी की और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया. बरामद वस्तुओं में —02 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 08 जिंदा गोलियां, गाड़ियों की डिक्की तोड़ने वाले 02 नुकीले औजार02 मोबाइल फोन बरामद सामान को जब्त करते हुए सदर थाना में कांड संख्या 230/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.लंबा आपराधिक इतिहास,पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दीपक यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था और वह 07 गंभीर मामलों में फरार चल रहा था. सहरसा सदर, सौरबाजार, बैजनाथपुर, बिहरा एवं बख्तियारपुर थानों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से जिले की विधि-व्यवस्था मजबूत होगी और कई लंबित मामलों के खुलासे की संभावना है. इस कार्रवाई में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, साइबर थाना के डीएसपी सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुअनि जितेंद्र ठाकुर, परि.पुअनि रूपा कुमारी समेत एसटीएफ एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने ले ली बुलेट सवार की जान, पेड़ से टकराई बाइक, इलाज के अभाव में सड़क किनारे घंटों तड़पता रहा युवक

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.