पटना मेट्रो जल्द हो सकता है शुरू!

चुनाव घोषणा से पहले पटना मेट्रो शुरू होने की उम्मीद, सीएमआरएस निरीक्षण से संतुष्ट

By : Shreya Suman
चुनाव घोषणा से पहले पटना मेट्रो शुरू होने की उम्मीद, सीएमआरएस निरीक्षण से संतुष्ट

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
पटनावासियों का मेट्रो का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है. रेड लाइन पर जल्द ही मेट्रो का परिचालन शुरू होने की संभावना है. परिचालन शुरू करने से पहले सोमवार को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग ने इसका अंतिम निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि सीएमआरएस निरीक्षण से संतुष्ट दिखे और दो दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को सौंप दी जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि मेट्रो का उद्घाटन चार या पांच अक्टूबर को हो सकता है, हालांकि आधिकारिक तौर पर सीएमआरएस की रिपोर्ट आने के बाद ही उद्घाटन की तारीख घोषित की जाएगी.

निरीक्षण में क्या हुआ?
निरीक्षण के दौरान सीएमआरएस टीम के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और सचिव सह पीएमआरसीएल की अपर प्रबंध निदेशक अभिलाषा शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
सीएमआरएस टीम सबसे पहले डिपो पहुंची, जहां कंट्रोल एंड कमांड सेंटर सहित कई भवनों और यंत्रों का निरीक्षण किया. इसके बाद मेट्रो ट्रेन पर सवार होकर डिपो से आईएसबीटी, जीरो माइल होते हुए भूतनाथ स्टेशन तक गए. इस दौरान मेट्रो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दूसरी बार दौड़ी. निरीक्षण के क्रम में सभी स्टेशनों पर 15 से 20 मिनट तक रुककर उन्होंने स्थल और उपकरणों का जायजा लिया.

सुरक्षा पर जोर
सीएमआरएस ने रोलिंग स्टॉक, स्टेशन सुविधाओं और डिपो के हर बिंदु की समीक्षा की और संरक्षा व परिचालन मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने जोर देकर कहा कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मेट्रो संचालन प्रारंभ करने के लिए सभी सुरक्षा और परिचालन प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन अनिवार्य है. रेड लाइन के न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल और भूतनाथ स्टेशन के बीच 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो दौड़ेगी. इसी कारण सोमवार को सुरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में इन तीनों स्टेशनों के बीच अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का सफल परिचालन किया गया.

रेड लाइन के तीन स्टेशनों पर तेजी से फिनिशिंग का कार्य शुरू 
रेड लाइन के तीन स्टेशनों पर तेजी से फिनिशिंग का कार्य चल रहा है. हालांकि सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर, यात्री के प्रवेश व निकास द्वार, लिफ्ट, एस्केलेटर सहित अन्य का निर्माण पूरा कर लिया गया है, लेकिन जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशन के प्रवेश द्वार के समीप फिनिशिंग का कार्य अभी भी जारी है. 

यह भी पढ़े: झारखंड का चमत्कारी दिउड़ी मंदिर: 12वीं सदी में विश्वकर्मा ने बनाया था यह मंदिर, जहां विराजती हैं 'सोलहभुजी मां'

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी