न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. पूर्णिया सांसद ने अपने पोस्ट में कई बड़े नेताओं से एकजुट होने की अपील की है.
अपने पोस्ट में पप्पू यादव ने जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, लालू प्रसाद यादव और उपेंद्र कुशवाहा को संबोधित करते हुए लिखा कि बिहार को बीजेपी का “चरागाह” बनने से बचाना चाहिए. पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि सभी नेता एकमत होकर निशांत कुमार को बिना शर्त समर्थन दें और उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बना दें, उनका कहना है कि इससे भाजपा के लिए बिहार का दरवाजा बंद किया जा सकता है. अपने संदेश में पप्पू यादव ने यह भी लिखा कि अगर सभी नेता एकजुट होकर ऐसा कदम उठाते है तो वे इतिहास में अमर हो जाएंगे और बिहारी स्वाभिमान के प्रतीक बन जाएंगे, इस पोस्ट के बाद बिहार की सियासत में नई अटकलें तेज हो गई है.
मांझी जी,चिराग जी,लालू जी,उपेंद्र जी
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) March 5, 2026
बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें
एकमत से निशांत जी को बिना शर्त
समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें
BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें
भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे
इतिहास में अमर हो जाओगे
बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे
यह भी पढ़े: राज्यसभा जाने की इच्छा पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश