न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर टिप्पणी की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का स्पष्ट उदाहरण हैं.
राहुल गांधी ने लिखा कि पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम में व्याप्त गहरी खामियों को उजागर किया. पीड़ित परिवार जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करता है, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आता है केस को भटकाना, परिजनों को प्रताड़ित करना और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण देना.
उन्होंने आगे कहा कि इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव मजबूती से खड़े हुए. उनकी गिरफ्तारी स्पष्ट रूप से उनकी उस आवाज़ को दबाने की कोशिश है, जो जवाबदेही और न्याय की मांग कर रही है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह घटना केवल एक मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक भयावह साजिश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जिसमें और भी बेटियाँ शिकार हो रही है और सत्ता इस खौफनाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है. उनका स्पष्ट संदेश था “यह राजनीति नहीं, इंसाफ का सवाल है. यह बिहार की बेटियों की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है.”
पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 7, 2026
पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को…
प्रियंका गांधी वाडरा ने भी पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर किया ट्वीट
सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका गांधी वाडरा ने भी ट्वीट किया हैं. उन्होंने लिखा "पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है. यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है. FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक - सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है. यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?
हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है. इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है. भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े है."
पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक - सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 7, 2026