सासाराम: पोस्टमैन को घूस लेते सीबीआई ने दबोचा, डाक अधीक्षक जांच के घेरे में

By : News11 Bharat
सासाराम: पोस्टमैन को घूस लेते सीबीआई ने दबोचा, डाक अधीक्षक जांच के घेरे में

न्यूज11  भारत

सासाराम/डेस्क: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने मंगलवार को सासाराम हेड पोस्ट ऑफिस में कार्यरत पोस्टमैन श्रीलाल को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. श्रीलाल यह रकम ग्रामीण डाक सेवक बिट्टू कुमार करवार से ट्रांसफर फाइल जल्द-से-जल्द दिल्ली भेजने के नाम पर ले रहे थे. इधर सीबीआई की इस कार्रवाई से पोस्ट ऑफिस के अन्य अधिकारियों में हड़कंप मचा है और सभी सहमें हुए हैं.

डाक अधीक्षक के कहने पर ली रकम

सीबीआइ सूत्रों के अनुसार पोस्टमैन श्रीलाल ने पूछताछ में बताया कि उक्त रकम वह अपने वरीय अधिकारी डाक अधीक्षक मारुति नंदन के कहने पर ले रहा था. वहीं डाक सेवक बिट्ट कुमार की शिकायत के अनुसार, वह रोहतास प्रमंडल में जीडीएस के पद पर कार्यरत थे. प्रमोशन होने पर भभुआ सब डिविजन से 29 नवंबर 2025 को उन्हें विरमित किया गया, लेकिन उसकी कॉपी उसे 30 दिसंबर 2025 को मिली. इसके बाद जब वह 31 दिसंबर को दिल्ली में योगदान के लिए पहुंचा, तो पता चला कि उसकी फाइल रोहतास डिविजन से नहीं भेजी गयी है और अधिकारियों ने उसे वापस भेज दिया.

फाइल भेजने के लिए 30 हजार की रकम तय

वहीं दिल्ली से वापस आकर डाक सेवक बिट्टू कुमार ने डाक अधीक्षक कार्यालय को फाइल भेजने की बात कही, लेकिन लगातार टालमटोल किया गया. इसी क्रम में 12 जनवरी को डाक अधीक्षक मारुति नंदन के ड्राइवर श्रीलाल की ओर से डाक सेवक को बुलाया गया और फाइल भेजने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गयी. अंत में मामला 30 हजार रुपये पर तय हुआ. जिसके बाद बिट्ट कुमार ने सीबीआई की भ्रष्टाचार इकाई को इसकी सूचना दी. अब तक मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई श्रीलाल को गिरफ्तार कर उसके घर पर छापेमारी कर रही है, जबकि डाक अधीक्षक मारुति नंदन अपने आवास से फरार बताए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: धुर्वा के अंश-अंशिका की बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत ने जतायी खुशी, रांची पुलिस के अभियान को सराहा

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.