भागलपुर पहुंचे लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, आपूर्ति व्यवस्था को लेकर की समीक्षा

By : News11 Bharat
भागलपुर पहुंचे लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, आपूर्ति व्यवस्था को लेकर की समीक्षा

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर में आज प्रशासनिक हलचल तेज रही, जब लघु जल संसाधन विभाग, बिहार के सचिव सह जिला प्रभारी सचिव बी. कार्तिकेय धनजी समीक्षा बैठक के लिए समाहरणालय पहुँचे। समीक्षा भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।बैठक में विशेष रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के प्रभाव को देखते हुए जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में आम जनता को खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर, पेट्रोल जैसी जरूरी चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए।इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और उनके हितों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को हर स्तर पर सतर्क रहने, आपूर्ति तंत्र को मजबूत बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए।सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य है

यह भी पढ़ें: शीतला मंदिर भगदड़ हादसे की जांच में जुटा न्यास पर्षद. 20 पर केस, 5 पंडा गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.