चंदन कुमार/न्यूज11 भारत
शेखपुरा/डेस्क: शेखपुरा के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. वित्त मंत्रालय एवं भारतीय रिजर्व बैंक के संयुक्त प्रयास से वर्षों से बैंक खातों में पड़े राशि को उनके वैध धारकों के या उनके परिजनों को उनकी जमा पूंजी मिल सके.बैंक उपभोक्ताओं को जमा पूंजी उनके परिजनों को मिल सके.इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने राष्ट्रीय अभियान के तहत आपकी पूंजी आपका अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यशाला में आपकी पूंजी आपका अधिकार के माध्यम से कैसे अपनी परिवजनों की राशि निकाल सकते है उसकी विस्तृत जानकारी दिया गया.
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए केनरा बैंक के पटना शाखा से आए अधिकारी ने कहा कि पूरे भारतवर्ष के बैंक से 18000 करोड़ की राशि आरबीआई के पास राशि ट्रांसफर की गई है जो पिछले 10 साल से ज्यादा खाता निष्क्रिय या बंद हो चुकी है ऐसे में उनके बैंक धारकों या उनके परिजनों को राशि हस्तांतरित की जाए इसके लिए अभियान चलाया गया ताकि लोगों को उनके परिजनों द्वारा जमा पूंजी मिल सके इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था है वहां परिजन ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएंगे और मृतक की पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज देकर राशि लेने की बात कही है .
यह भी पढ़ें: डोभी में 1670 एकड़ में बन रहा मॉडल इंडस्ट्रियल हब, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया प्रोजेक्ट का निरीक्षण