रूपी सोरेन

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

By : Dipali Kumari
रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन बीते कई दिनों से रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. इसी बीच कल मंगलवार रात एक बार फिर रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ ज्यादा बिगड़ गयी. इसकी जानकारी मिलते ही देर रात सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्पताल पहुंचे. दोनों ने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के लिए विचार-विमर्श किया. 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है. ऐसे में आज बुधवार को उन्हें बाहर ले जाया जा सकता है. बताते चलें कुछ माह पूर्व ही रूपी सोरेन का इलाज हैदराबाद में हुआ था. 

मालूम हो 18 सितंबर को रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी. सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. हालांकि उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.