नये साल पर सख्त निगरानी: झारखंड से शराब तस्करी रोकने के लिए कहलगांव पुलिस अलर्ट मोड में

By : News11 Bharat
नये साल पर सख्त निगरानी: झारखंड से शराब तस्करी रोकने के लिए कहलगांव पुलिस अलर्ट मोड में

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क: नए साल के जश्न में अब कुछ ही दिन शेष हैं आमतौर पर लोग इस मौके पर शराब पीकर मस्ती करते हैं और खुशियां मनाते हैं लेकिन बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब का सेवन और बिक्री दोनों पर सख्त प्रतिबंध है इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे शराब पीने और लाने की कोशिश करते हैं इसका सबसे बड़ा मुख्य कारण है पड़ोसी राज्य झारखंड में  देशी और विदेशी शराब जहाँ तहाँ खुलेआम मिलती है यही वजह है कि कई लोग वहां से शराब खरीदकर बिहार लाने की कोशिश करते हैं और पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं इस स्थिति को नियंत्रित करने और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए कहलगांव अनुमंडल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने बताया किसन्हौला थाना क्षेत्र के पोठिया–बैसा चेकपोस्ट पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है.सभी छोटे-बड़े वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है सनोखर थाना क्षेत्र के साहूपाड़ा चेकपोस्ट पर भी 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात हैं डीएसपी कल्याण आनंद ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले किसी भी पुलिस कर्मी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य नए साल के दौरान शराबबंदी को हर हाल में कड़ाई से लागू करना है, ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल दोनों सुरक्षित रहें.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर के चर्चित बैंक लूट कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए की गयी फिलिंग में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है.

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के आसपास डाक बम की सेवा करने गए युवक राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया। 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.