न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों की सूरत बहुत जल्द बदलने वाली है। इस कड़ी में 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। नियुक्त किए गए ये अधिकारी शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत संरचना की निगरानी करेंगे।
जानकारी मिली है कि 30 सितंबर को अधिकारियों की टीम मॉडल स्कूलों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान विद्यार्थियों के नियमित मूल्यांकन के लिए साप्ताहिक विषयवार टेस्ट भी लिए जाएंगे।
बता दें कि प्रत्येक मॉडल स्कूल के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। ये अधिकारी शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना और शिक्षण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। यह निर्देश सभी जिलों के लिए शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने जारी किया है।