न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार/मोतिहारी: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के आसपास डाक बम की सेवा करने गए युवक राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र बड़ा बरियारपुर वार्ड नंबर 45 के विजय साहनी के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता विजय साहनी सभी परिवार को लेकर दिल्ली रहकर मजदूरी करते हैं राजन कुमार 10 दिन पहले ही मोतिहारी परीक्षा देने पहुंचे थे।
सूत्रों से पता चला है कि राजन कुमार डाक बम की सेवा करने के लिए छतौनी पुराना रहमानिया के पास गए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात युवकों ने उन्हें खींचकर सीने में चाकू से वार कर घायल कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
छतौनी इंस्पेक्टर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुराना रहमानिया के पास राजन नाम के व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चाकू मारने वाले की पहचान कर ली गई है और एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक के चाचा कैलाश चौधरी ने बताया कि मेरा भतीजा डाक भवन सेवा देखने गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर उसके सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।