सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में घंटो चलता रहा अंधविश्वास, अस्पताल प्रशासन मौन

By : Admin
सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में घंटो चलता रहा अंधविश्वास, अस्पताल प्रशासन मौन

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सदर अस्पताल में उस समय स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई जब इमरजेंसी वार्ड के भीतर एक कथित भगत द्वारा खुलेआम झाड़-फूंक किए जाने का मामला उजागर हुआ. पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगत मरीज के बाजू में बैठकर मंत्र पढ़ते और झाड़-फूंक करते नजर आ रहा है. हैरानी की बात यह कि मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों में से किसी ने भी उसे रोकना जरूरी नहीं समझा. मिली जानकारी के अनुसार भर्ती महिला मरीज की पहचान मुक्तापुर थाना क्षेत्र के चकदौलतपुर गांव निवासी रामप्रीत पंडित की पत्नी फूलो देवी के रूप में हुई है. महिला को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. डॉक्टरों द्वारा आवश्यक इलाज किए जाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं होने पर परिजन अंधविश्वास में पड़ गए और स्थानीय भगत को अस्पताल बुला लिया. इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में घंटो तक कथित भगत आराम से मंत्र पढ़कर झाड़-फूंक करता रहा.

इस दौरान न तो किसी डॉक्टर ने उसे रोका, न ही स्वास्थ्यकर्मियों या गार्ड ने हस्तक्षेप किया. वार्ड के अंदर मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन भी इस गतिविधि को आश्चर्य से देखते रहे. लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है. उनका कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अंधविश्वास को बढ़ावा देना और डॉक्टर-कर्मियों द्वारा इसे अनदेखा करना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है. स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़े: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के UG 2025-29 फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की आखिरी तारीख नजदीक

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.