न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार पर तेजस्वी यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में लोकतंत्र हारा और सरकारी मशीनरी जीती है.
तेजस्वी ने बीजेपी पर चुनावी हथकंडे अपनाने और योजनाओं के जरिए वोटरों को प्रभावित करने का आरोप लगाया.
राजद की 2020 में 75 और 2025 के चुनाव में केवल 25 सीटों पर सिमटने को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि पूरा चुनाव अभियान उन्होंने पूरे बिहार में घूम कर चलाया.
तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के 10 दिन पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांटे गए थे.
तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि राजद जरूर हारा है, लेकिन उसके वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है.
यह भी पढ़ें: 14 दिसंबर को दिल्ली में SIR के विरोध में कांग्रेस की बड़ी रैली, बिहार से 9000 कार्यकर्ता होंगे शामिल