अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: सामाजिक संस्था बिहार युथ फेडरेशन के तत्वावधान में 8वां कम्बल वितरण समारोह का आयोजन स्थानीय मिल्लत अकादमी के प्रांगण में किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर सोमेंदु मुखर्जी, डॉक्टर स्वपनील प्रियदर्शी, डॉक्टर ज्योति, डॉक्टर मनीर आलम और डॉक्टर चंद्रभूषण उपस्थित थे. कार्यक्रम में 300 से अधिक असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर डॉक्टर विवेक कुमार ने कहा कि बिहार यूथ फेडरेशन का यह कार्य काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि कंबल दान करने से जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव मिलता है, उनकी जान बचती है, उन्हें आराम, सम्मान और अपनेपन का एहसास होता है, जिससे शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह से मदद मिलती है; साथ ही, यह समाज में करुणा, जागरूकता और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाता है.
वहीं डॉक्टर सोमेंदु मुखर्जी ने कहा कि ये कम्बल नहीं इस भीषण ठंढ मे गरीबो लाचारो के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है. बिहार युथ फेडरेशन लगातार जरुरत मंद लोगो के बीच खून की कमी को भी पूरा करती है. बिहार युथ फेडरेसन लगातार सामाजिक कार्य करते रहते है इस तरह के पुनीत कार्य मे शामिल होना बड़े पुण्य के काम है. डॉक्टर स्वपनील प्रियदर्शी ने कहा कि सर्दियों के दौरान कंबल दान करना जरूरतमंद समुदायों की सहायता करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है; इसे हम शीतकालीन सेवा कह सकते हैं. एक कंबल नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है और कम आय वाले परिवारों के चिकित्सा खर्चों को कम कर सकता है. इसी तरह डॉक्टर ज्योति ने कहा कि भीषण सर्दी के बीच असहाय, गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना चाहिए. ठंड के मौसम में किया गया यह सेवा कार्य जनसेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है. सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार गरीबों की मदद करनी चाहिए. ठंड में गरीब को गरम वस्त्र मिल जाए तो मानो जिंदगी मिलती है.
बिहार युथ फेडरेशन के तत्वावधान में 8वां कम्बल वितरण समारोह का आयोजन
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.