जेडीयू लगातार बागी नेताओं पर ले रहा कड़ा एक्शन, गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को पार्टी से निकाला

11 नेताओं को पहले ही पार्टी से बाहर कर चुकी है पार्टी

By : News11 Bharat
जेडीयू लगातार बागी नेताओं पर ले रहा कड़ा एक्शन, गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को पार्टी से निकाला

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क:  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) बागी नेताओं पर लगातार सख्ती बनाये हुए है. शनिवार को 11 नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया था. रविवार को भी उसने फिर कड़ा निर्णय लेते हुए पार्टी से निष्कासित किये जाने वाले नेताओं की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में  

JDU ने चुनाव में बागी हुए नेताओं को फिर निकाला. पार्टी ने बागी नेताओं को पार्टी से निकालने की दूसरी सूची जारी की. इस सूची में जदयू के बड़े नेता गोपाल मंगडल समेत पांच नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. 
विधायक गोपाल मण्डल के अलावा, पूर्व विधायक महेश्वर यादव,  पूर्व MLC संजीव श्याम सिंह को भी पार्टी से निकाला गया है. बता दें कि गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने टिकट नहीं मिलने के बाद सीएम आवास के बाहर धरना दे दिया था.

बता दें कि कल 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए पार्टी से निकाला गया था. इनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, पूर्व विधायक अमर कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी आस्मां परवीन और साथ ही लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज, विवेक शुक्ला के नाम भी शामिल हैं.

height=458

यह भी पढ़ें:  आखिर कहां हैं राहुल, क्यों बिहार से बना रखी है दूरी, कांग्रेस के 'तारे जमीं पर क्यों नहीं उतरे'!

संबंधित सामग्री

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।