वारदात

चाकूबाजी में तीन घायल, एक की मौत, देर रात मचा शहर में हड़कंप,चार हिरासत में SSP पहुंचे मौके पर

छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया<br/>

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
चाकूबाजी में तीन घायल, एक की मौत, देर रात मचा शहर में हड़कंप,चार हिरासत में SSP पहुंचे मौके पर

न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में शनिवार की देर रात छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पड़ोसियों के बीच हुई चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई.

मृतक की पहचान दीपु सहनी के रूप में हुई है. वहीं, उसके बड़े भाई दिलीप सहनी के पेट में चाकू मारा गया, जिनका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. झगड़ा छुड़ाने पहुंचे मोहल्ले के अनिल कुमार मंडल पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट लगी.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी, सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

देर रात एसएसपी खुद डीएमसीएच पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घायलों के इलाज की जानकारी ली. उन्होंने परिवार को मामले में पूरी तरह न्याय का भरोसा दिलाया.

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें:  छात्रों के बुनियादी अधिकारों व पारदर्शी छात्र प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के छात्रों का विरोध प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

36 साल तक चला मुकदमा, दो आरोपियों की मौत के बाद आया हाई कोर्ट का फैसला

36 साल तक चला मुकदमा, दो आरोपियों की मौत के बाद आया हाई कोर्ट का फैसला

झारखंड उच्च न्यायालय ने सरायकेला में साल 1990 में हुए एक गोलीकांड मामले में पूरे 36 साल बाद अपना अंतिम फैसला सुनाया है.

1 लाख के दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को राहत नहीं, हाई कोर्ट से याचिका खारिज

1 लाख के दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को राहत नहीं, हाई कोर्ट से याचिका खारिज

झारखंड उच्च न्यायालय ने धनबाद के एक चर्चित दहेज हत्या मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोषी पति की 7 साल की जेल की सजा को बरकरार रखा है.

पारगामा झूमर की थाप पर झूमे दर्शक, विधायक साविता महतो रहीं मुख्य अतिथि

पारगामा झूमर की थाप पर झूमे दर्शक, विधायक साविता महतो रहीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और मेदिनीपुर क्षेत्र से पहुंचे कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन किया

बिनोद धाम में जयंती खास आयोजन, बाउंड्री वॉल के शिलान्यास से विकास को मिली नई दिशा

बिनोद धाम में जयंती खास आयोजन, बाउंड्री वॉल के शिलान्यास से विकास को मिली नई दिशा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल हुए

हर 'Breach of Promise' रेप नहीं, शादी से मुकर जाना 'झूठा वादा' नहीं माना जा सकता: हाई कोर्ट

हर 'Breach of Promise' रेप नहीं, शादी से मुकर जाना 'झूठा वादा' नहीं माना जा सकता: हाई कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति परिस्थितियों या परिवार के विरोध के कारण शादी नहीं कर पाता है, तो इसे जबरन सहमति हासिल करने का 'झूठा वादा' नहीं कहा जा सकता.