सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत
गोमो/डेस्क: आज बिनोद बिहारी महतो की जयंती के मौके पर बिनोद धाम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बिनोद धाम की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल हुए. कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन की जिम्मेदारी सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो के नेतृत्व में किया गया.
कार्यक्रम में बिनोद बिहारी महतो के पुत्र राहुल कुमार महतो और उनके सहयोगी शंकर किशोर महतो बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे. यह आयोजन धनबाद जिला अंतर्गत राजा बाँस पहाड़ स्थित बिनोद धाम में बिनोद विचार मंच के बैनर तले किया गया.
कार्यक्रम के दौरान बिनोद बिहारी महतो के विचारों और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया.
यह भी पढ़ें: कोयलांचल में पसरा मातम, नम आंखों से दी गई रामचंद्र उरांव को अंतिम विदाई