औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती की मौत, सदर अस्पताल में कुछ देर हंगामा

By : News11 Bharat
औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती की मौत, सदर अस्पताल में कुछ देर हंगामा

धीरेंद्र पाण्डेय/न्यूज़11 भारत
औरंगाबाद/डेस्क:
औरंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई, जहां सड़क हादसे में घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई, जिससे ओपीडी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई. हालांकि, अस्पताल प्रशासन और पुलिस की तत्परता से हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया.

मृतका की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव निवासी नीलू कुमारी (22) के रूप में हुई हैं. जानकारी के अनुसार, वह अपने पति अजीत कुमार के साथ इलाज कराकर बाइक से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक जांच जैसे ईसीजी के बाद उन्हें मृत घोषित किया.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज के पहुंचते ही डॉक्टरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि महिला की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी परिजनों को दिखाया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रूप से सामने आई. घटना के बाद अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. पुलिस के सहयोग से हालात को नियंत्रित किया गया और कुछ ही समय में व्यवस्था सामान्य होने लगी. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं.

यह भी पढ़े: बोकारो में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: कुख्यात प्रिंस गुप्ता घायल, फायरिंग के बाद इलाके की घेराबंदी
 
संबंधित सामग्री

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.