नवादा में गाड़ी लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प, दो घायल

By : Vaibhaw Vikram
नवादा में गाड़ी लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प, दो घायल

अमन/न्यूज11 भारत

नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेली शरीफ मोहल्ले में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. गाड़ी लगाने को लेकर हुए इस विवाद में दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. जानकारी के अनुसार, यह विवाद गाड़ी पार्क करने को लेकर शुरू हुआ था, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया. इस दौरान कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और पूरे मोहल्ले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एसडीपीओ हुलास कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा और नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में खलबली मच गई थी, हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. एसडीपीओ हुलास कुमार ने कहा कि पूरे मामला को कंट्रोल कर लिया गया लोगों को समझा वह दिया दिया गया है किसी भी प्रकार का कोई यहां पर ज्यादा विवाद नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: राजधानी में बड़ा हादसा: रूपसपुर कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग

संबंधित सामग्री

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

दिल्ली पुलिस ने रांची के रातु में छापेमारी करते हुए करोड़ो की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

केशलपुर बिजली घर के नीचे कोयला तस्करों ने अवैध कोयला खनन प्रारंभ कर दिया था.

छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सीबीएसई को दिया सुझाव

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.