JPSC परीक्षा

JPSC परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिका पर HC में राज्य सरकार का जवाब, परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को ठहराया सही 

राज्य सरकार ने 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को सही ठहराया.

By : Ark Sahuliyar
JPSC परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिका पर HC में राज्य सरकार का जवाब, परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को ठहराया सही 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने जवाब दाखिल किया है. राज्य सरकार ने 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को सही ठहराया. सरकार ने कहा कि मामला कुछ अभ्यर्थियों की गड़बड़ी तक सीमित नहीं है. परीक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं. राज्य सरकार ने दावा किया है कि CID जांच में परीक्षा संचालन और डेटा प्रोसेसिंग में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं. TDPL एजेंसी को परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण काम दिए जाने पर भी सवाल उठाया गया है. OMR में कथित हेरफेर और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामलों का सरकार ने जवाब में जिक्र किया. 

18 अगस्त की अधिसूचना बरकरार रखने की मांग 
सरकार ने कहा कि गड़बड़ी व्यापक हो तो पूरी चयन प्रक्रिया रद्द की जा सकती है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का काउंटर एफिडेविट में हवाला दिया. सरकार ने कहा कि चयन सूची में नाम या नियुक्ति पत्र मिलना नियुक्ति का अंतिम अधिकार नहीं है. JPSC और जांच एजेंसी को पक्षकार नहीं बनाए जाने पर याचिका की maintainability पर भी सवाल उठाए. याचिकाकर्ताओं की नियुक्तियों के मामले में सरकार ने सार्वजनिक हित का भी हवाला दिया. राज्य ने हाईकोर्ट से याचिका खारिज करने और 18 अगस्त की अधिसूचना बरकरार रखने की मांग की है. 

यह भी पढ़ें- राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित 

संबंधित सामग्री

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

दिल्ली पुलिस ने रांची के रातु में छापेमारी करते हुए करोड़ो की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

केशलपुर बिजली घर के नीचे कोयला तस्करों ने अवैध कोयला खनन प्रारंभ कर दिया था.

BIG BREAKING: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला: CM हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका HC से खारिज 

BIG BREAKING: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला: CM हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका HC से खारिज 

बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.