नशा मुक्त सारण अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

By : News11 Bharat
नशा मुक्त सारण अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  “नशा मुक्त सारण” अभियान के तहत सारण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 05 जनवरी को सारण पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली.

रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना मिली कि नयका टोला में जय प्रकाश उर्फ पप्पू और एक महिला अपने घर में अवैध गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर नशा विनाशक टीम और रिविलगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान जय प्रकाश उर्फ पप्पू के घर से 6 किलो 800 ग्राम तथा महिला अभियुक्त के घर से 22 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इस दौरान जय प्रकाश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में रिविलगंज थाना कांड संख्या 10/26 दर्ज किया गया है. वहीं फरार चल रही महिला अभियुक्त को भी बाद में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.

इसी तरह भेल्दी थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम पचरुखी निवासी विरेश सिंह अपने दलान में अवैध गांजा रखकर उसकी तस्करी कर रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भेल्दी थाना पुलिस ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान विरेश सिंह के दलान में खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से 4 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में भेल्दी थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज किया गया है.

फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 55 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक-उप चालक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया