भागलपुर में मतदाता जागरूकता के लिए प्रशासन की अनोखी पहल , सैंडिश कंपाउंड से निकली बाइक रैली 

By : Shreya Suman
भागलपुर में मतदाता जागरूकता के लिए प्रशासन की अनोखी पहल , सैंडिश कंपाउंड से निकली बाइक रैली 

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
भागलपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में सोमवार को सैंडिश कंपाउंड मैदान से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई. इस रैली में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. खास बात यह रही कि एसएसपी हृदय कांत स्वयं बाइक चला रहे थे जबकि डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी उनके पीछे सवार थे.

सभी की बाइकों पर पहले मतदान, फिर जलपान जैसे प्रेरक नारे लिखे तख्ते लगाए गए थे.इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने भागलपुर के लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की.उन्होंने कहा कि हर मतदाता का वोट मूल्यवान है इसलिए पहले मतदान करें, फिर जलपान.

यह भी पढ़े: नित्यानंद राय का तेजस्वी पर तीखा पलटवार: "शपथ क्या लेंगे, 6 नवंबर को जनता कर देगी 'सुपर साफ'"

संबंधित सामग्री

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा