नवादा के विक्रम कुमार ने एथलेटिक नेशनल चैंपियनशिप में जीता 200 मीटर दौड़, बिहार का नाम किया रोशन

By : News11 Bharat
नवादा के विक्रम कुमार ने एथलेटिक नेशनल चैंपियनशिप में जीता 200 मीटर दौड़, बिहार का नाम किया रोशन

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के भोरमबाग गांव निवासी विक्रम कुमार ने एथलेटिक नेशनल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. यह चैंपियनशिप मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आयोजित की गई थी. विक्रम ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की. उनकी इस जीत से नक्सल प्रभावित माने जाने वाले इस इलाके में खुशी का माहौल है.

विक्रम कुमार पंचायत समिति सदस्य दिलीप रविदास के पुत्र है. वह वर्तमान में टीएस कॉलेज हिसुआ से बीए पार्ट 2 की पढ़ाई कर रहे है. उनके पिता दिलीप रविदास ने बताया कि विक्रम को बचपन से ही खेलों में गहरी रुचि थी. विक्रम की इस सफलता पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है. पैक्स अध्यक्ष राधेश प्रसाद, छोटेलाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, पूर्व शिक्षक सुरेश प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद और शिक्षक दिवाकर प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है.

यह भी पढ़े: झारखंड हाईकोर्ट में संवैधानिक संस्थाओं में रिक्त पदों की नियुक्ति मामले में हुई सुनवाई
 
संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.