नवादा में अलाव में पेट्रोल डालते समय युवक झुलसा, पटना रेफर

By : News11 Bharat
नवादा में अलाव में पेट्रोल डालते समय युवक झुलसा, पटना रेफर

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा में अलाव तापने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घटना तब हुई जब युवक ने अलाव में पेट्रोल डाला, जिससे आग की लपटें उसकी ओर आ गई. उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, युवक अलाव ताप रहा था और आग को तेज करने के लिए उसमें थोड़ी मात्रा में पेट्रोल डाल रहा था. इसी दौरान आग की चिंगारी उसकी तरफ मुड़ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. उसके शरीर के कपड़े तुरंत जल गए. वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे आग से बचाया. झुलसे हुए युवक की पहचान सचिन के रूप में हुई है. सदर अस्पताल के डॉ. विक्रम कुमार ने बताया कि सचिन का शरीर 60% से अधिक जल चुका है. उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

नवादा जिले में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. रेड जोन घोषित होने के बाद शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी द्वारा शहर के 10 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की तैयारी चल रही है. ठंड के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है.

यह भी पढ़े: वैशाली जिले के राघोपुर में दिखा आग का विकराल रूप, कई घर जलकर राख
 
संबंधित सामग्री

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है। 

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है