पटना में अपहरण

पटना जंक्शन के पास से युवक का अपहरण, परिजनों ने किया सड़क जाम

राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया में युवक बंटी कुमार के अपहरण के बाद इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। <br/><br/>

By : Rani Thakur
पटना जंक्शन के पास से युवक का अपहरण, परिजनों ने किया सड़क जाम

पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया में युवक बंटी कुमार के अपहरण के बाद इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर टायर जलाए तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने बंटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अपहृत युवक की पहचान न्यू करबिगहिया कब्रिस्तान गली निवासी बंटी कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर बंटी की बरामदगी नहीं होती है तो वह भी स्थानीय लोगों के आंदोलन में शामिल होकर उनका समर्थन करेंगे।

सेक्स रैकेट के विरोध की वजह से अपहरण - परिजन

युवक के आरोप लगाया कि उनका भाई इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध कर रहा था। इसी कारण कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। हालांकि इस आरोप की अभी तक पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात बंटी कुमार पटना जंक्शन के पास एक दुकान से दही खरीदने गए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले जाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपहरण की वारदात कैद होने की बात कही जा रही है।

मंगलवार रात थाने में किया प्रदर्शन

मंगलवार को परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवक का पता नहीं चलने पर मंगलवार देर शाम परिजनों ने थाने में भी हंगामा किया। उनका आरोप था कि यदि पुलिस शुरुआत से ही तेजी से कार्रवाई करती तो अब तक बंटी का पता लगाया जा सकता था। बांकीपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस ने लोगों से सड़क खाली करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मामले में बजरंगी और रोहित नामक दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। फिलहाल कई पुलिस और एसआईटी की टीमें बंटी कुमार की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।


 

संबंधित सामग्री

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

पटना जंक्शन के सब-वे का नाम अब बदल गया है। इस सब-वे की पहचान अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ के नाम से होगी।

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के आसपास डाक बम की सेवा करने गए युवक राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया। 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर में बीच सड़क पर कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।