हैवानियत!

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर में बीच सड़क पर कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।

By : Rani Thakur
Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अफरोज आलम/समस्तीपुर:
जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है। पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। 

सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान मनचले उसका नाम-पता पूछते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। आदेश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 

इस वायरल वीडियो की पुष्टि NEWS 11 BHARAT नहीं करता है। बताया जाता है कि लड़की एक लड़के के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने लड़की को घेर लिया। आरोप है कि मनचलों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। 

वीडियो में दिख रहा है कि लड़के लड़की को बीच सड़क पर खींच रहे हैं। उसका नाम-पता पूछ रहे हैं और बैड टच कर रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिहार में ऐसा लगता है शहर-शहर हवसी कहर बरपा रहे हैं। 

जमुई कांड के बाद मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर दो लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया। मुजफ्फरपुर में ही छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्रा को घऱ में घुसकर चाकू मार दिया गया। अब समस्तीपुर से सामने आया यह वीडियो चौका देने वाला है। वीडियो में कुछ लड़के-लड़की को जबरन पकड़ते और उससे बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। लड़की इन दरिंदों से पीछा छुड़वाना चाहती है लेकिन वो लड़की को नहीं छोड़ रहे हैं। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई है और इन राक्षसों के मन में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

संबंधित सामग्री

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

जमीनी विवाद में क्रूरता की हदें पार: लखीसराय में भाई बना हैवान, सगे भाई की हत्या कर घर में ही गाड़ा शव

जमीनी विवाद में क्रूरता की हदें पार: लखीसराय में भाई बना हैवान, सगे भाई की हत्या कर घर में ही गाड़ा शव

लखीसराय से जमीन के महज चंद टुकड़ों के लिए रिश्तों को तार-तार और इंसानियत को शर्मसार करती हुई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

पटना गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- “बिहार भगवान भरोसे

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में आम लोगों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कोई सुरक्षित नहीं है। 

MLC चुनाव में JDU ने चार सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन नेताओं को मिला टिकट 

MLC चुनाव में JDU ने चार सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन नेताओं को मिला टिकट 

बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक-स्नातक सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।