न्यूज़11 भारत
बगोदर/डेस्क: बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव निवासी भाजपा नेता मनोहर सिंह का बीते रात निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रह चुके मनोहर सिंह के निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे.उनके निधन की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो गुरुवार सुबह मुंडरो गांव पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान उन्होंने मनोहर सिंह के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है.
मौके पर भाजपा नेता राजू सिंह, जीप सदस्य दुर्गेश कुमार, सुदीप जयसवाल, रवि सिंह, संजय महतो, जगदीश महतो के साथ-साथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष व स्थानीय मुखिया बंधन महतो, विलास महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर मनोहर सिंह को अंतिम विदाई दी.