न्यूज़11 भारत
बगोदर/डेस्क: रांची में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महाधिवेशन के दौरान बगोदर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी नेता शत्रुघन मंडल को केंद्रीय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया हैं. इस मनोनय पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास झामुमो की नीतियों और संघर्षों के दम पर ही संभव हुआ हैं. उन्होंने नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय तथा गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया हैं.
उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी और संगठन और अधिक सशक्त बनेगा. केंद्रीय समिति में उन्हें मिली जिम्मेदारी से वे संगठन की मजबूती और जनता की सेवा में जुटे रहेंगे. शत्रुघन मंडल को केंद्रीय सदस्य बनाए जाने की खबर से उनके समर्थकों व प्रशंसकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाइयां दीं. स्थानीय स्तर पर भी इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा हैं.