एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता! चुनावी मौसम में लोगों को मिली राहत, दिल्ली से पटना तक गिरे दाम

By : Mansi Kumari
एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता! चुनावी मौसम में लोगों को मिली राहत, दिल्ली से पटना तक गिरे दाम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नवंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत भरी रही हैं. 1 नवंबर को तेल कंपनियों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं. इस बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे है जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं. बिहार चुनाव के बीच यह कदम खास मायने रखता है, क्योंकि छोटे कारोबारियों और होटल-रेस्तरां चलाने वालों को इससे सीधी राहत मिलेगी.

कमर्शियल सिलेंडर में मामूली राहत
दिल्ली से पटना तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 5 रुपये तक सस्ता हुआ हैं. नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1590.50 रूपए में मिलेगा, जो पहले 1595.50 रूपए का था. कोलकाता में इसकी कीमत 1700.50 रूपए से घटकर 1694 रूपए हुई हैं. मुंबई में नया रेट 1542 रूपए और चेन्नई में 1750 रूपए तय किया गया हैं. पिछले एक साल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये से अधिक की कमी आई हैं.

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ हैं. इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 853 रूपए, मुंबई में 852.50 रूपए और लखनऊ में 890.50 रूपए का मिल रहा हैं. पटना में यह 951 रूपए का है, जबकि कारगिल में 985.5 रूपए और पुलवामा में 969 रूपए तक पहुंच गया हैं.

यह भी पढ़े: New Rule Change: आज से बदल गए देश के 7 बड़े नियम, जेब से लेकर लाइफस्टाइल तक पर पड़ेगा असर

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.