न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान विभिन्न राज्यों में रहने वाले परदेसी परिवार संग त्योहार का आनंद लेने के लिए घर का रूख करते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा का ख्याल रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है।
त्योहारी सीजन में बिहार के लिए 145 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को यह विशेष बस सुविधा मिलेगी।
इस दिन से चलेंगी स्पेशल बसें
मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर से पांच राज्यों से बिहार के लिए स्पेशल बसों का परिचालन किया जाएगा। इस कड़ी में दिल्ली से 50, हरियाणा से 30, यूपी से 30, पश्चिम बंगाल से 20 और झारखंड से 15 स्पेशल बसों का परिचालन किया जाएगा।
इसके लिए टिकट की बुकिंग परिवहन निगम की वेबसाइट से की जा सकेगी।