“You’re Fired!” ट्रंप ने कार्टून पोस्ट कर फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर साधा निशाना, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बढ़ी टेंशन

By : Mansi Kumari
“You’re Fired!” ट्रंप ने कार्टून पोस्ट कर फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर साधा निशाना, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बढ़ी टेंशन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर निशाना साधा हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर किया, जिसमें वह पॉवेल से कहते दिख रहे है “You’re Fired!” यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया है और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर असमंजस गहरा रहा हैं.

दरों में कटौती पर भड़के ट्रंप
दरअसल, इस महीने की शुरुआत में फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर में एक चौथाई अंक की कटौती की हैं. दिसंबर के बाद यह पहली बार है जब दरें घटाई गई. कटौती के बाद अल्पकालिक ब्याज दर 4.3% से घटकर लगभग 4.1% हो गई. फेड का तर्क है कि श्रम बाजार की धीमी रफ्तार और रोजगार में गिरावट को देखते हुए यह कदम जरूरी था. हालांकि ट्रंप इसे लेकर लगातार पॉवेल की आलोचना कर रहे हैं और कई बार उन्हें हटाने की धमकी दे चुके हैं.

महंगाई पर नियंत्रण अब भी चुनौती
फेडरल रिजर्व का तय लक्ष्य 2% की मुद्रास्फीति का है, लेकिन महंगाई अभी भी इससे ऊपर बनी हुई हैं. वहीं, नई नौकरियों में गिरावट और बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी हैं. ब्याज दरें घटने से घर, कार और बिजनेस लोन सस्ता हो सकता है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को सहारा मिल सकता हैं. ट्रंप ने न सिर्फ पॉवेल बल्कि फेड गवर्नर लिसा कुक की भी आलोचना की हैं. साथ ही, उन्होंने दावा किया कि उनके कदमों से होम लोन की दरें पहले ही कम हो चुकी हैं. उनकी यह आक्रामक बयानबाजी अमेरिकी जनता के बीच देश की आर्थिक दिशा को लेकर बेचैनी बढ़ा रही हैं.

यह भी पढ़े: Asia Cup 2025 Final: दुबई में आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, रात 8 बजे से शुरू होगा मैच
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.