फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर के किराए वाले मकान से मिले असॉल्ट राइफल, 2900KG विस्फोटक सहित कई चीजें.. देखें PHOTO

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने एक मौलाना से ये घर किराए पर लिया था. मौलाना को पुलिस ने सुबह में ही गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है.

By : Jeevan Verma
फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर के किराए वाले मकान से मिले असॉल्ट राइफल, 2900KG विस्फोटक सहित कई चीजें.. देखें PHOTO

न्यूज11 भारत
रांटी/डेस्कः-
जम्मू कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अल फलाह युनिवर्सिटी के मुजम्मिल नाम के एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस को एक स्थान से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, क्रिंकोव असॉल्ट राइफल, पिस्टल, मैगजीन और टाइमर बरामद हुए. वहीं दूसरी जगह छापेमारी में 2563 किलो विस्फोटक बरामद किया गया है. हरियाणा के फरीदाबाद में आतंकी साजिश का एक बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि मुजम्मिल पेशे से डॉक्टर हैं और करीब साढ़ें तीन साल से फरीदाबाद में रह रहें हैं. यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही डॉक्टर के रुप में काम कर रहे थे. 

2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की गई बरामद
पुलिस के द्वारा मुजम्मिल की निशानदेही पर एक स्विफ्ट कार मिली. जिसमें असॉल्ट राइफल, क्रिंकोव, तीन मैगजीन और 83 राउंड बरामद हुए हैं. इसके साथ ही एक पिस्टल दो मैग्जीन व दो खाली खोखे भी मिले हैं. ये सारे हथियार उसी स्विफ्ट कार से बरामद किए गए जो अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाले एक महिला डॉक्टर की बताई जा रही है. पुलिस के द्वारा फिलहाल पुछताछ की जा रही है. सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मुजम्मिल के बताए एक ठिकाने धौज इलाके में छापा मारा. वहां से लगभग 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट भी मिला है. जिसे 8 बड़े व 4 छोटे सूटकेस में छुपाकर रखा गया था. पुलिस के अनुसार मुजम्मिल ने सिर्फ विस्फोटक छिपाने के लिए किराए पर रुम लिया था. सुबह से चल रही छापेमारी में एक घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. 
400
डॉ मुजम्मिल को करीब 10 दिन पहले किया गया था गिरफ्तार 
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने एक मौलाना से ये घर किराए पर लिया था. मौलाना को पुलिस ने सुबह में ही गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि फतेहपुर तगा गांव धौज से करीब 4 किमी की दूरी पर स्थित है. छानबीन के बाद पता चला कि मुजम्मिल जैश ए मुहम्मद से संबंध में है और पुलिस को इसकी ठोस सबूत भी मिली है. पुलिस का मानना है कि दिल्ली एनसीआर में किसी बड़ी आतंकी वारदात की साजिश चल रही थी. पुलिस ने उनके फोन और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त कर लिए हैं. ताकि जड़ तक पहुंचा जा सके. डॉ मुजम्मिल को करीब 10 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था उसकी गिरफ्तारी ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है. फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि यह मामला अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. आगे की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है. 

400

ये भी पढ़ेंः- मां अंदर दे रही थी परीक्षा, कांस्टेबल ने डेढ़ माह के बच्चे को दूध पिलाकर कराया चुप


 

संबंधित सामग्री

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद पर विराम लगा है

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

छात्र नेताओं ने कहा- सरकारी राशि जनता की है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे।