अनियमितता

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

छात्र नेताओं ने कहा- सरकारी राशि जनता की है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय  में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अब प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग तेज हो गई है. झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अखिल पलामू छात्र संघ  और NSUI के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कुलपति के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की दिशा में कार्रवाई की बात कही.

उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार और उच्च शिक्षा निदेशक राहुल पुरवार से टेलीफोनिक वार्ता कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई का आग्रह किए जाने की जानकारी दी.

मुलाकात के दौरान छात्र संगठनों ने NPU की वित्तीय अनियमितताओं, विशेष अंकेक्षण में सामने आए बिंदुओं और जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सरकारी राशि की वसूली सुनिश्चित करने की मांग रखी. इस अवसर पर छात्राओं ने वित्त मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और छात्रों ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया. प्रतिनिधिमंडल में APSU से राहुल कुमार दुबे, कमलेश कुमार पाण्डेय, राज नेहा चौबे, सानिया अग्रवाल, प्रिया प्रजापति तथा NSUI से अमरनाथ तिवारी और रिसुराज दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे. छात्र नेताओं ने कहा कि सरकारी राशि जनता की राशि है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: अवैध हथियार रखने के आरोप में एक को कपाली ओपी पुलिस ने भेजा जेल, लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद

संबंधित सामग्री

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद पर विराम लगा है

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। 

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी