पावर हाउस में डकैती

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

By : Ark Sahuliyar
गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया. रात्रि गार्ड को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक पावर हाउस परिसर में तोड़फोड़ की और कई सामान लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. अंचल पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.

गार्ड को पिस्तौल-बम दिखाकर बनाया बंधक 
रात्रि गार्ड खंभाटांड़ निवासी राजेश किस्कू और जोसेफ टुडू के कहा दोनों सोमवार की रात कमरे के बाहर खटिया पर सोकर फिल्म देख रहे थे. करीब 11.30 बजे चारदीवारी फांदकर नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे और पिस्तौल व बम दिखाकर दोनों को भयभीत किया. इसके बाद मोबाइल छीनकर हाथ बांध दिये और मुंह पर कंबल डाल दिया. बदमाशों ने पावर हाउस में तोड़फोड़ करते हुए सामान निकाला और फरार हो गये. गार्ड के अनुसार बदमाशों की संख्या 10-15 के करीब थी, जिसमें कुछ अंदर और कुछ बाहर मौजूद थे. हालांकि, पुलिस जांच में वास्तविक संख्या स्पष्ट होगी.

50 किलो कॉपर व 12 स्ट्रीट लाइट ले गये 
संवेदक कंपनी एवीएस के इंजीनियर धीरज कुमार के कहना है बदमाश करीब 50 किलो कॉपर टेप चेंजर, बुश कॉइल और 12 स्ट्रीट लाइट ले गये. चोरी गये सामान की कीमत करीब 40-45 हजार रुपये बतायी गयी है. वहीं, दोनों ट्रांसफार्मर समेत 26 ड्रम ट्रांसफार्मर ऑयल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. क्षतिग्रस्त सामान की कीमत करीब 80 लाख रुपये बतायी जा रही है.

मानवीय व तकनीकी तरीके से जांच 
घटना की जानकारी बिजली कर्मी शंभु वर्मा ने पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गार्ड और कंपनी कर्मियों के बयान दर्ज किये हैं. पुलिस मानवीय और तकनीकी साधनों के आधार पर बदमाशों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है. मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी फैलते ही पावर हाउस के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.