सहरसा में कोहरे का फायदा उठाकर युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर परिजनों से मारपीट

By : News11 Bharat
सहरसा में कोहरे का फायदा उठाकर युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर परिजनों से मारपीट

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोहरे का फायदा उठाकर एक युवती के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की गई. यह घटना महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठूंठा गांव की है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है.मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 6 बजे ठूंठा गांव की एक युवती घर के पास स्थित दुकान से सामान लेकर वापस लौट रही थी. उस समय चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ था. इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने युवती को सुनसान गली में खींच लिया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. युवती ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया.युवती की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी का विरोध किया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर युवती के परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है

घटना की सूचना मिलने पर महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वही महिषी थाना अध्यक्ष ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: सहरसा में दो थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग घायल, इलाके में दहश

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.