न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है. दोनों पर 75-75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर दोनों को 1 -1 साल का अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने यह सजा सुनाई. कोर्ट ने दोनों को 18 सितंबर को दोषी करार दिया था. 5 अप्रैल 2024 को 1.2 किलोग्राम अफीम के साथ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था. तमाड़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक सिरिल संगा को मामले की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस ने रोलाडीह और बुरुसिंगु के बीच ईंट भट्ठे के पास छापेमारी कर दिगम महतो और सह-आरोपी झारीराम महतो को गिरफ्तार किया था. तलाशी के दौरान दिगम महतो के पास से 1200 ग्राम (मध्यम श्रेणी) अफीम बरामद हुई थी.
अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना
अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है.
संबंधित सामग्री
पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया
JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच
झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात
घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें
महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा<br/>
कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह
कमेटी के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया