Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:23 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गुमला


बसिया प्रखंड के तेतरा पंचायत के सोलंगबीरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया गया उद्घाटन

बसिया प्रखंड के तेतरा पंचायत के सोलंगबीरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया गया उद्घाटन
नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत 

बसिया/डेस्क: बसिया प्रखंड के तेतरा पंचायत के सोलंगबीरा बरटोली में सोमवार क़ो स्वास्थ्य उपकेंद्र का उदघाटन रेफरल अस्पताल बसिया के चिकित्सा पदाधिकारी  बिजय लकड़ा के द्वारा फीता काट कर किया गया. बिजय लकड़ा ने पंचयात से आये ग्रामीणों क़ो स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा कि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर इलाज हेतु स्वास्थ्य उपकेंद्र में आए एवं अपना इलाज कराए अभी बरसात का समय हैं अपने खानपान में विशेष सावधानी बरते हमेशा भोजन ताज एवं गर्म खाएं, कोशिश करें कि बासी खाना ना खाएं और हमेशा पानी को बॉयल कर पिये, साथ ही 80 महिलाओं एवं किशोरियों का बी पी , शुगर, हीमोग्लोबिन  एवं बी एम आई जांच किया गया! इस उद्घाटन कार्यक्रम में बी पी एम संदीप साहू, पंचायत के स्वास्थ्य ए एन एम, आँगनवाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, प्रदान संस्था के कार्यकर्ता, एवं ग्रामीण उपस्थित थे. 

 

अधिक खबरें
हाथी ने किया घर पर हमला जान बचाकर भागने के दौरान महिला ने रास्ते पर बच्चों को दिया जन्म
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 9:54 AM

गुमला के बसिया प्रखंड के सुकुरडा गांव निवासी गणेश सिंह के घर पर बीती शनिवार की रात करीब 1 बजे हाथी ने हमला कर दिया. गणेश सिंह और उसकी गर्भवती पत्नी खुशबू कुमारी आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो देखा कि हाथी है, जिसे देखकर वह भागने लगे. खुशबू कुमारी ने बताया कि हाथी ने उनके घर कादरवाजा तोड़ दिया, और घर पर रखें सभी अनाज को खा गया.

पालकोट प्रखंड के कोडकेरा में अज्ञात अपराधियों ने किया पहान की हत्या
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 8:58 AM

पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत डहु पानी पंचायत के कोडकेरा गांव में लगभग 50 वर्षीय पहान सोम मुंडा की शनिवार रात्रि अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बेरहमी से पत्थर से कूच कूच कर हत्या कर दी. पहान के सिर में कई बार पत्थरों से मारा गया था जिसके कारण पहान की मौत हो गई.

आंधी तूफान से गिरे पेड़ बिजली के खंभे, लगभग 50 लाख हुआ नुकसान
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 12:08 PM

मौसम के रोज बदलते मिजाज से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. हर दिन बारिश हो रही है,मध्य रात्रि तेज हवा व बारिश ने दर्जनों पेड़ों और को जमींदोज कर दिया व दर्जनों वाहनों व आरपीएफ बैरक को चपेट में ले लिया.

बसिया में प्राकृतिक का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 12:00 PM

बसिया प्रखंड में प्राकृतिक का पर्व और झारखंड के प्रमुख त्योहारों मे एक करमा पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया. यह पूजा बहने भाई की लंबी उम्र,सलामती, आरोग्यता और प्रकृति उपासनाके लिए करती है,

भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करमा पर्व धूम धाम से हुआ संपन्न
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 10:15 AM

भरनो में प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में में बीते शनिवार की रात को प्राकृति पर्व करमा पूजा काफी उत्साह से श्रद्धा भक्ति के साथ धूम धाम से मनाया गया.