मैसेज सही था, जुबान फिसल गई! ट्रोलिंग के बाद हनी सिंह ने मांगी माफी, बोले- ‘भूल-चूक माफ’

By : Mansi Kumari
मैसेज सही था, जुबान फिसल गई! ट्रोलिंग के बाद हनी सिंह ने मांगी माफी, बोले- ‘भूल-चूक माफ’

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने गानों नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. बुधवार 14 जनवरी से सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही हनी सिंह को जमकर ट्रोल किया गया और कई लोगों ने उनकी भाषा पर सवाल खड़े किए.

मामला बढ़ता देख हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पूरे विवाद पर सफाई दी और फैंस से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि सुबह से उनका एक वीडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है, जिसे गलत संदर्भ में पेश किया गया.

हनी सिंह ने बताया कि जिस शो का वीडियो वायरल हुआ, उसमें वे सिर्फ एक गेस्ट के तौर पर गए थे. शो से दो दिन पहले उनका लंच कुछ गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट के साथ हुआ था. बातचीत के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि आज का यूथ बड़ी संख्या में सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों की चपेट में है, जिसकी बड़ी वजह अनसेफ सेक्स हैं.

Gen-Z को मैसेज देने की थी कोशिश
हनी सिंह ने कहा कि शो में जेन-जी ऑडियंस को देखकर उन्होंने सोचा कि उन्हें उन्हीं की भाषा में एक जरूरी मैसेज दिया जाए, ताकि वे अनसेफ सेक्स से बचें. इसी सोच के तहत उन्होंने आजकल ओटीटी और सोशल मीडिया पर चल रही भाषा का इस्तेमाल किया, ताकि बात सीधे युवाओं तक पहुंचे.

भाषा पर जताया अफसोस, मांगी माफी
रैपर ने माना कि उनका तरीका गलत साबित हुआ. उन्होंने कहा, “कई लोगों को मेरी बात और भाषा बुरी लगी, इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं. मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. इंसान गलती का पुतला है, मुझसे भी गलती हो गई. हनी सिंह ने आगे कहा कि वह आगे से अपनी जुबान पर काबू रखेंगे और कुछ भी बोलने से पहले सोचेंगे, क्योंकि बातों को एडिट करके गलत तरीके से फैलाया जा सकता हैं.


‘भूल-चूक माफ’ लिखकर किया पोस्ट
हनी सिंह ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में “भूल चूक माफ” लिखा हैं, उनके इस बयान के बाद कई फैंस उनके समर्थन में भी सामने आए और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था, लेकिन शब्दों का चयन बेहतर हो सकता था. फिलहाल हनी सिंह की माफी के बाद मामला कुछ हद तक शांत होता नजर आ रहा हैं.

यह भी पढ़े: सर्दियों में ले सेहत और स्वाद की शाही चुस्की, ऐसे बनाए कश्मीरी चाय.. हर घूंट में मिलेगा मजा
 

संबंधित सामग्री

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

दिल्ली पुलिस ने रांची के रातु में छापेमारी करते हुए करोड़ो की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

केशलपुर बिजली घर के नीचे कोयला तस्करों ने अवैध कोयला खनन प्रारंभ कर दिया था.

छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सीबीएसई को दिया सुझाव

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.