न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई हैं. उनके भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया हैं. बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था.
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे. प्रतीक यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति थे. हाल के दिनों में दोनों के बीच पारिवारिक विवाद की खबरें भी चर्चा में रही थी. हालांकि परिवार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था.
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के सांगली में दर्दनाक हादसा, मंदिर परिसर में दीवार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत