न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक और महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd) को 20 सितंबर 2025 को नया चेयरमैन मिलने जा रहा है. इस पद के लिए पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) उसी दिन इंटरव्यू आयोजित करेगा.
11 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया
चेयरमैन पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इंटरव्यू प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी. इंटरव्यू के कुछ ही घंटों बाद परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है.
PESB ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे चयन प्रक्रिया के दौरान अपने अब तक के उपलब्धियों और कंपनी के लिए अपने विज़न को 4 से 6 स्लाइड्स की प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत करें. इसके अलावा, उम्मीदवारों को पिछले 10 वर्षों की ACR/APAR रिपोर्ट, विजिलेंस क्लियरेंस, और वित्तीय नतीजों से जुड़े दस्तावेज समय पर जमा करने को भी कहा गया है.
ये हैं प्रमुख दावेदार
- मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (मार्केटिंग), कोल इंडिया लिमिटेड
- इन्द्र देव नारायण, सीएमडी, एमईसीएल
- बी. साईराम, सीएमडी, एनसीएल
- निलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, सीसीएल
- पंकज कुमार शर्मा, डायरेक्टर (प्रोडक्शन), नालको
- विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर (कमर्शियल), एनएमडीसी
- विनय कुमार, डायरेक्टर (टेक्निकल), एनएमडीसी
- अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), इंडियन ऑयल
- हेमंत कुमार दास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
- आलोक सिंह, प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग (राजकोट)
- डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे.
ये भी पढ़ें- टाटा स्टील के चीफ रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव संजय मोहन श्रीवास्तव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात