'10 मिनट में डिलीवरी' बंद, सुरक्षा पहले, फिर डिलीवरी, केंद्र सरकार ने खत्म की टाइम लिमिट, गिग वर्कर्स की बड़ी जीत

By : News11 Bharat
'10 मिनट में डिलीवरी' बंद, सुरक्षा पहले, फिर डिलीवरी, केंद्र सरकार ने खत्म की टाइम लिमिट, गिग वर्कर्स की बड़ी जीत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जोमैटो, ब्लिंकिट जैसी तमाम 10 मिनट में डिलिवरी करने वाली तमाम कम्पनियों को बड़ा झटका देते हुए केन्द्र सरकार ने टाइम लिमिट को खत्म करते हुए सुरक्षा को पहली आवश्यकता बताया है. दरअसल, यह देशभर में गिग वर्कर्स की हड़ताल का नतीजा है जिसके कारण केन्द्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. केन्द्र सरकार का साफ कहना है किडिलीवरी बॉय की सुरक्षा बड़ी बात है और आज सड़कों पर जिस प्रकार ट्रैफिक का लोड है, उसको देखते हुए यह लिमिट बेमानी है. इसीलिए केन्द्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ऑनलाइन ऑर्डर्स के बाद से 10 मिनट में डिलीवरी के नियम को हटा लिया है.

बता दें कि ऑनलाइन ऑर्डर लेने वाली कम्पनियों के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स ने अपनी सुविधाओं को लेकर देशभर में हड़ताल की थी, जिसने केन्द्र सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा और उसे बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा. श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद ऑनलाइन कम्पनियों की 10 मिनट में डिलीवरी के दावे को खत्म कर दिया है. श्रम मंत्रालय ने फैसला लेने से पहले ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों से चर्चा की. बैठक में केन्द्रीय मंत्री ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही और समय सीमा को हटाने की के लिए कहा.

केन्द्रीय मंत्री ने कंपनियों से कहा कि तेज डिलीवरी के चक्कर में कई बार डिलीवरी बॉय की जान जोखिम में पड़ जाती है जो नहीं होना चाहिए, हर व्यक्ति की जान कीमती है. इसका ख्याल रखा जाना चाहिए. केन्द्रीय मंत्री की बात को सभी कंपिनयों ने माना और इस बात पर अपनी सहमति भी जताई. इसके बाद केन्द्र सरकार ने टाइम लिमिट को लेकर अपना फैसला सुनाया. 

बता दें कि इसमें 10 मिनट की टाइम लिमिट को हटाने की मांग को लेकर बीते कई दिनों से गिग वर्कर्स हड़ताल पर थे. उनका कहना था कि अक्सर तेज डिलीवरी के कारण उन पर दबाव बना रहता है. इसका कारण सिर्फ उनकी ही नहीं, सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा भी जोखिम में रहती है. इसीलिए उन्होंने सरकार से ये अपील की थी कि उनकी सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जाएं.

यह भी पढ़ें: धुर्वा के लापता भाई-बहन के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है.