न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया हैं. जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई हैं. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने जानकारी दी कि भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी.
वहीं, अमेरिका भूगर्भीय सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 7.4 और गहराई 39.5 किलोमीटर दर्ज की हैं. पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि यह भूकंप सुनामी की लहरें पैदा कर सकता हैं.
आपको बता दें कि यह वही इलाका है जहां जुलाई में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जीकी वजह से प्रशांत महासागर के कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया था. जापान की सार्वजनिक प्रसारक NHK के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने फिलहाल किसी सुनामी चेतावनी की घोषणा नहीं की हैं.
यह भी पढ़े: राजनीतिक चंदे की आड़ में ₹2000 करोड़ की आयकर चोरी: बिहार-झारखंड में बड़ा खुलासा