न्यूज11 भारत
रांटी/डेस्कः- सोशल मीडिया पर हर रोज कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसमें तो कई क्राईम फनी वीडियो के होते हैं. फिलहाल इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि काफी मार्मिक है. इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक शख्स हेलमेट खोलने के बाद खुद को थप्पड़ मार रहा है. आईए देखते हें कि आखिर इस वायरल वीडियो में क्या है..
शख्स अपना हेलमेट उतारता है और खुद को थप्पड़ जड़ने लगता है
एक ट्रेफिक जाम में गाड़ियां खड़ी है और चल नहीं रही है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूटी सवार ट्रैफिक में खड़ा है. तभी अचानक से एक शख्स अपना हेलमेट उतारता है और खुद को थप्पड़ जड़ने लगता है. खुद को पीटने के बाद फिर से हेलमेट पहन लेता है. ये वीडियो उसी के पीछे खड़ी एक कार में बैठे किसी शख्स के द्वारा बनाया गया है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है.
डिजिटल दुनिया से इतर मनुष्य अब स्वयं को अकेला महसूस करने लगा है
वैसै अभी तक ये नहीं कहा जा सकता है कि आखिर ये वीडियो कहां का है. गूगल लेंस में इस वीडियो के बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला ये कोई ताजा वीडियो नहीं बल्कि कुछ महीना पुराना है. कुछ महीने पहले ही इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया गया था. अब दुबारा इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल होने लगी है. जिसे देखने के बाद लोग बड़ी संख्या में वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कई लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा है कि उसे मेंटल हेल्थ की जरुरत है, स्ट्रेस का पहला स्टेज निकल चुका है. वहीं एक ने लिखा है कि, 'आज की हकीकत यही है, दुनिया जितना दंभ भर ले, कितनी ही टेक्नोलॉजी हैं जिससे हम आपस में कनेक्ट रहते हैं, लेकिन डिजिटल दुनिया से इतर मनुष्य अब स्वयं को अकेला महसूस करता है. रियल लाइफ में कोई किसी का दुःख दर्द समझने वाला मिलना मुश्किल.
I wish I were there with that person, instead of making a video, I would have hugged them tightly.
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) November 9, 2025
Often, people like this are going through a trauma where no one stands by them. pic.twitter.com/ejeXgAZDQl
ये भी पढ़ेंः- मोकामा से अनंत सिंह के प्रशंसकों ने 200 फीसदी जीत का किया दावा, रिजल्ट से पहले भोज का प्रोग्राम, शामिल होंगे 1 लाख लोग