न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14 फरवरी को देश-दुनिया में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता रहा हैं. लाल रंग, उपहार और प्यार के इज़हार के बीच यह दिन उत्सव का प्रतीक माना जाता था लेकिन 14 फरवरी 2019 की दोपहर ने इस तारीख को भारत के लिए हमेशा के लिए बदल दिया. उस दिन हुए पुलवामा आतंकी हमले में 40 से अधिक जवानों की शहादत ने देश को गहरे शोक में डुबो दिया. तभी से कई लोग इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में याद करते हैं.
क्या हुआ था 14 फरवरी 2019 को?
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों का काफिला गुजर रहा था. करीब 78 वाहनों में 2500 से अधिक जवान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर ड्यूटी पर जा रहे थे. दोपहर लगभग 3 बजकर 10 मिनट पर एक विस्फोटकों से भरी कार ने काफिले की एक बस को टक्कर मार दी. बताया गया कि कार में बड़ी मात्रा में आरडीएक्स भरा था. टक्कर के बाद हुआ धमाका इतना भीषण था कि कई किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी. विस्फोट में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए. घटना के बाद का दृश्य बेहद दर्दनाक था सड़क पर मलबा, धुआं और जवानों की शहादत की तस्वीरें पूरे देश को स्तब्ध कर गई.
40 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हमले में शहीद हुए जवान देश के अलग-अलग राज्यों से थे. किसी घर का बेटा चला गया, किसी का पति, तो किसी का भाई. कई परिवारों की खुशियां एक पल में उजड़ गई. पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई और जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई. शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. हर राज्य में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी.
जिम्मेदारी और जवाबी कार्रवाई
इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed ने ली थी. हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. घटना के लगभग 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 की तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर हवाई कार्रवाई की. इस अभियान को Balakot Air Strike के नाम से जाना गया. सरकार के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था.
क्यों कहा जाता है ‘ब्लैक डे’?
14 फरवरी 2019 की घटना ने देश की सामूहिक स्मृति पर गहरा असर छोड़ा. इसी कारण हर साल इस दिन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और कई लोग इसे ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद करते हैं.
कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Remembering the brave heroes who laid down their lives in Pulwama on this day in 2019. Their devotion, resolve and service to the nation remain forever etched in our collective consciousness. Every Indian draws strength from their enduring courage.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2026
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) February 14, 2026
आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का…
Remembering and paying my heartfelt tributes to the brave CRPF personnel who lost their lives in the cowardly terror attack in Pulwama on 14 February 2019. The nation stands united in honouring their memory and in solidarity with their families. Their sacrifice remains a reminder…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 14, 2026
My heartfelt tributes to the martyrs of Pulwama who gave their lives in service of the nation. Their fearless spirit and commitment to duty will never be forgotten. India salutes its brave sons. We stand united in remembrance and remain forever indebted to their sacrifice.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 14, 2026
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद ?? मां भारती के वीर जवानों को और उनके शौर्य एवं बलिदान को कोटि-कोटि नमन।??#PulwamaTerrorAttack pic.twitter.com/FlugUglbQD
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 14, 2026
पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे बहादुर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) February 14, 2026
राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी वीरता से हर भारतीय शक्ति और प्रेरणा प्राप्त करता है।
पुलवामा में 2019 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2026
भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। pic.twitter.com/UrEV7Xu3VR
पुलवामा आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 14, 2026
हम सब अपने शहीदों और उनके परिवारजनों के सदैव ऋणी रहेंगे। हमारे जांबाज सैनिकों का साहस, समर्पण, सेवा और शहादत हम सबके लिए अनुकरणीय है।
जय हिंद! pic.twitter.com/M5bF6tbhp6
यह भी पढ़े: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 40.47 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार