न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर अपने अभिनय से लोगों के दिल जीत रही है. हाल ही एक एपिसोड में अनाया ने आरूष भोला के साथ बातचीत के दौरान एक खुलासा किया है जिसमें हार्मोनल सर्जरी के बावजूद मां बनने की अपनी प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की है. जन्म के समय आर्यन नाम के पुरूष के तौर पर पहचानी जाने वाली अनाया बांगर ने 2023 में एचआरटी शुरु की थी फिर ट्रांसजेंडर महिला के रुप में अपनी पहचान धीरे धीरे बना रही है.
मां बनने की प्लानिंग पर बोली अनाया
आरूष से बात करते हुए अनाया ने कहा कि भविष्य में बच्चो के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात की. उन्होने बताया कि मां बनने के लिए उनके पास दो ऑप्शन है, एक गोद लेना या फिर हार्मोनल उपचार के माध्यम से स्पर्म फ्रीज करना. अनाया ने कहा कि वो सरौगेसी के जरिए मां बन सकती है, अनाया ने कहा वे अपने बदलाव से पहले सपर्म जमा कर रखा था.
संजय बांगर की बेटी अनाया
संजय बांगर की बेटी है अनाया, जो कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सदस्य के साथ कोच और कमेंटेटर भी रह चुके हैं. 23 साल की अनाया फिलहाल मैनचेस्टर यूके में रहती है लेकिन मूल रुप से मुंबई की रहने वाली है. पहले अनाया क्लब क्रिकेट में जिखाना के लिए खेलती थी, अनाया लीसेस्टरशायर के हिंकले क्रिकेट क्लब का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं
ये भी पढ़ेंः- चपरासी के 53 हजार के पदों पर 25 लाख आवेदन, चाय-पानी परोसने के लिए MSc और PhD होल्डर मजबूर