कृषि और डेयरी सेक्टर में कोई समझौता नहीं, भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील का इंटरिम फ्रेमवर्क किया जारी

By : Mansi Kumari
कृषि और डेयरी सेक्टर में कोई समझौता नहीं, भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील का इंटरिम फ्रेमवर्क किया जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देते हुए दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) का फ्रेमवर्क जारी कर दिया हैं. इस फ्रेमवर्क को व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement - BTA) की ओर एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा हैं. हालिया टैरिफ तनाव और लंबी बातचीत के बाद आए इस फैसले से दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही हैं. 

संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत और अमेरिका इस फ्रेमवर्क को जल्द लागू करने और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम करेंगे, ताकि एक ऐसा व्यापार समझौता तैयार हो सके, जो दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी हो. इसे भारत-अमेरिका साझेदारी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया गया हैं. 

पीयूष गोयल का बयान 
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस फ्रेमवर्क को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताते हुए कहा कि इससे भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार के द्वार खुलेंगे. उन्होंने कहा कि इस समझौते से विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर, किसान, मछुआरे, महिलाएं और युवा लाभान्वित होंगे निर्यात बढ़ने से देश में लाखों नए रोजगार सृजित होने की संभावना हैं. 

टैरिफ में बड़ी राहत, भारतीय उत्पादों को फायदा
फ्रेमवर्क के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने पर सहमति जताई हैं. इससे भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी.

जिन सेक्टरों को सीधा लाभ होगा, उनमें शामिल हैं:

  1. वस्त्र और परिधान
  2. चमड़ा और फुटवियर
  3. प्लास्टिक और रबर उत्पाद
  4. ऑर्गेनिक केमिकल्स
  5. होम डेकोर और हस्तशिल्प
  6. चुनिंदा मशीनरी

इसके अलावा जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स, रत्न एवं आभूषण और विमान पुर्जों पर टैरिफ पूरी तरह शून्य किए जाएंगे, जिससे मेक इन इंडिया को और मजबूती मिलेगी.

पीयूष गोयल ने साफ किया कि इस व्यापार फ्रेमवर्क में भारतीय किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया हैं. मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पाद पूरी तरह संरक्षित रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि यह समझौता ग्रामीण आजीविका और किसानों की सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं. 

ट्रंप का ऐलान 
इस अंतरिम समझौते से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर लगाए गए 25% दंडात्मक टैरिफ को हटाने की घोषणा की थी. उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर इस टैरिफ को पूरी तरह समाप्त कर दिया. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत अमेरिका से तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा.

कौन क्या खरीदेगा और क्या बेचेगा?
रॉयटर्स के मुताबिक, इस फ्रेमवर्क के तहत भारत अमेरिका से मेवे, फल, सोया तेल, शराब और अन्य खाद्य उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा या हटाएगा. अमेरिका भारतीय वस्त्र, रसायन और मशीनरी पर कम टैरिफ लगाएगा. भारतीय एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लगे टैरिफ हटेंगे. भारत को ऑटो पार्ट्स पर प्रायोरिटी टैरिफ-रेट कोटा मिलेगा.

दोनों देश अब नॉन-टैरिफ बैरियर्स, जेनेरिक दवाओं और टेक्नोलॉजी उत्पादों से जुड़े मुद्दों पर आगे बातचीत करेंगे. भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान, टेक्नोलॉजी, कीमती धातु और कोकिंग कोल खरीदने का इरादा जताया हैं. भारत-अमेरिका ने इस अंतरिम समझौते को द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला संकेत बताया है और कहा है कि इसके पूरा होने के बाद आर्थिक साझेदारी और मजबूत होगी.


यह भी पढ़े: कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता, 6 दिन बाद भी सुराग नहीं
 

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह