न्यूज11भारत
रांची/डेस्कः बिहार के मोतिहारी से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ 08 बाइक और एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकार बवाल किया. आक्रोशित भीड़ की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई.
लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. मिली जानकारी के अनुसार कोटवा के दीपउ मोड़ के पास दोपहर 12:30 बजे सड़क पार करने के लिए ई-रिक्शा, दर्जनों बाइक व पैदल यात्री खड़े थे. इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सभी सड़क पार करने वाले लोगों को रौंद दिया. घटनास्थल में ही पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते मौके पर हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा. इसके बाद दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग को जाम कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- ISI से जुड़े इंटरनेशनल टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन आतंकी किए गए गिरफ्तार
मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा.. अनियंत्रित ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 05 लोगों की मौत, कई घायल
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.