₹51 लाख के नोटों से हुआ माता रानी का श्रृंगार

₹51 लाख के नोटों से हुआ माता रानी का अद्भुत श्रृंगार, उदयपुर में उमड़ी भक्तों की भीड़

By : Shreya Suman
₹51 लाख के नोटों से हुआ माता रानी का अद्भुत श्रृंगार, उदयपुर में उमड़ी भक्तों की भीड़

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में भक्त माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और उनका विशेष श्रृंगार कर रहे हैं. इसी क्रम में, उदयपुर में माता रानी का एक ऐसा अनोखा श्रृंगार किया गया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. यहां बालेश्वरी माता का श्रृंगार लाखों रुपये के नोटों से किया गया है.

श्रृंगार लगभग ₹51 लाख रुपये के नोटों से किया गया
उदयपुर के भुवाणा स्थित बालेश्वरी माता मंदिर में बालेश्वरी माता का श्रृंगार लगभग ₹51 लाख रुपये के नोटों से किया गया है. बालेश्वरी नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष माता का श्रृंगार ₹51 लाख, 51 हजार 551 रुपये के नोटों के साथ किया गया है. इन नोटों का इस्तेमाल माता के वस्त्र, आभूषण और पंडाल की सजावट के लिए किया गया है. माता को धराई गई इस अद्भुत श्रृंगार को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा है.

₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 रुपये के नोटों का उपयोग किया गया
मंडल के सदस्यों के अनुसार, पिछले तीन सालों से माता रानी को नोटों की 'श्रृंगार' धराई जा रही है. श्रृंगार और पंडाल की सजावट में ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 रुपये के नोटों का उपयोग किया गया है. पिछले तीन वर्षों में नोटों की संख्या लगातार बढ़ाई गई है; पहले साल ₹11 लाख, दूसरे साल ₹31 लाख और इस साल ₹51 लाख के नोट लगाए गए हैं.

गणेश पंडाल में भी हुआ था ऐसा श्रृंगार
माता के इस भव्य और दिव्य श्रृंगार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग मंदिर पहुंच रहे हैं.बता दें कि इससे पहले उदयपुर में 'उदयपुर च राजा' के नाम से मशहूर गणेश पंडाल में भी बप्पा का श्रृंगार नोटों से किया गया था.उस पंडाल के सदस्यों का कहना है कि वे भी हर साल नोटों से बप्पा के पंडाल को सजाते हैं.इस साल बप्पा को ₹1 करोड़ 51 लाख के नोटों की 'आंगी' धराई गई थी, जिसे देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग आए थे.

यह भी पढ़े: जमशेदपुर: तांत्रिक विद्या में दोस्त की गला रेतकर कि हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.