न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: गुजरात के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा ने अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम में अहम बदलाव करते हुए समाजशास्त्र विषय में एक नया मॉड्यूल जोड़ा है. इस मॉड्यूल का नाम 'मोदी तत्व' रखा गया है, जिसके माध्यम से छात्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व शैली और उसके सामाजिक प्रभावों का अध्ययन करेंगे. यूनिवर्सिटी ने इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास और समाज में उसके योगदान को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया है. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को समकालीन सामाजिक-राजनीतिक परिघटनाओं को अकादमिक दृष्टिकोण से समझने का अवसर देना बताया जा रहा है.
समाजशास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह नया कोर्स 'देशभक्ति का समाजशास्त्र' शीर्षक के अंतर्गत एमए समाजशास्त्र के दो वर्षीय कार्यक्रम में पढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य न केवल प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व का विश्लेषण करना है, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज और सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के सामाजिक योगदान का भी वैज्ञानिक अध्ययन करना है. विश्वविद्यालय के इस कदम को अकादमिक जगत में एक नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है, जिस पर विभिन्न स्तरों पर चर्चा होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- डीएसपी पर दोहरा वेतन लेने का आरोप गलत, क्लर्कियल गलती थी: पुलिस सर्विस एसोसिएशन
अब 'मोदी तत्व' और RSS का इतिहास पढ़ेंगे MSU के छात्र, यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया कोर्स
संबंधित सामग्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र
रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण
जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी...
जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।
पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार
गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार
गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की
डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप
बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान